30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG : तीसरे टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, एक सिक्स लगाते ही बना देंगे रिकॉर्ड

भारत की और से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। लेकिन एक सिक्स लगाते ही रोहित शर्मा इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Aug 2021, 12:13 AM IST

kapil_dev.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से खेला जाना है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट मैचों में अपने प्रदर्शन से कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाएं है, लेकिन अभी उनके पास मौका है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में रोहित ने पहली पारी में 83 रनों की पारी खेली थी, लेकिन दूसरी पारी में वह सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे।

तीसरे टेस्ट में कपिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ 25 अगस्त से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के पास कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। दरअसल, रोहित शर्मा अब तक 41 टेस्ट में कुल 61 सिक्स लगा चुके हैं। जबकि कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 61 सिक्स लगाए हैं। अगर लीड्स टेस्ट मैच में रोहित एक सिक्स भी लगा देते हैं तो वह टेस्ट में सिक्स लगाने के मामले में कपिल को पीछे छोड़ देंगे। इसी के साथ रोहित भारत की और से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—मुरलीधरन ने 10 साल बाद किया खुलासा, इसलिए वनडे वर्ल्ड कप में धोनी ने युवराज से पहले की थी बैटिंग

टेस्ट में सिक्स के बादशाह है वीरेंद्र सहवाग
भारत के लिए टेस्ट मैचों में सिक्स लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 सिक्स लगाए थे तो वहीं एमएस धोनी 90 टेस्ट मैचों में 78 सिक्स लगाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 69 सिक्स लगाए हैं। वहीं फिलहाल कपिल देव और रोहित शर्मा 61-61 सिक्स के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग- 104 टेस्ट- 91 सिक्स
एम एस धोनी- 90 टेस्ट- 78 सिक्स
सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट- 69 छक्के
रोहित शर्मा- 41 टेस्ट- 61 छक्के
कपिल देव- 131 टेस्ट- 61 छक्के