लम्बे समय तक खेलकर खुश हैं हेराथ
उन्होंने कहा, "मैं इतने लंबे समय तक खेलकर काफी खुश हूं, लेकिन इसमें सबसे अहम बात यह है कि इन 18 वर्षो में मैं श्रीलंका के साथ सात-आठ साल तक नहीं खेल सका। आखिरी के सात वर्षो में मैंने जो किया, मुझे उस पर गर्व है। खासकर मैंने जो अभ्यास किया, जो इच्छा दिखाई उस पर।" हेराथ ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद कप्तान और कोच से बात करेंगे।