1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले विराट-राहुल के साथ रणजी में आज होगा इस स्‍टार खिलाड़ी का फिटनेस टेस्ट

Ranji Trophy 2024-25: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी आज लंबे समय बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। इनमें विराट कोहली और केएल राहुल के साथ कुलदीप यादव भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 30, 2025

kuldeep yadav

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Photo Credit- IANS)

Ranji Trophy 2024-25: विराट कोहली आज 30 जनवरी को जहां दिल्‍ली के लिए खेलेंगे तो वहीं, केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी मुकाबला खेलेंगे। इनके साथ ही चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी मध्‍यप्रदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए अंतिम रणजी ट्रॉफी ग्रुप चरण मैच खेलने की पुष्टि कर दी है। चोट के कारण कई महीनों तक मैदान से दूर रहने के बाद कुलदीप यादव प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्‍होंने पिछले साल भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में आखिरी बार खेला था। इस मुकाबले में वह अपनी फिटनेस को परखना चाहेंगे, क्योंकि उनकी नजरें आगामी भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर है।

कुलदीप यादव ने रणजी वापसी की पुष्टि

दरअसल, टीओआई ने कुलदीप यादव के हवाले से कहा है कि वह एनसीए में तीन महीने बिताने के बाद रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रणजी ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप चरण मैच के लिए अपने साथियों के साथ जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी उत्तर प्रदेश की टीम को मजबूती प्रदान करेगी।

बोले- अब पूरी तरह फिट हूं

कुलदीप यादव ने कहा कि मैं भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान लगी चोट के तीन महीने बाद वापसी कर रहा हूं। इस दौरान मैं नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब पर था। कुलदीप ने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर खुलासा किया कि वह वनडे में खेलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने अपनी रिकवरी में काफी मेहनत की है और वह अब पूरी तरह से फिट हैं।

यह भी पढ़ें : INDW vs ENGW Live Streaming: सेमीफाइनल में अजेय भारत के सामने इंग्लैंड, जानें कब और कहां देखें

रणजी के 18 मैचों में 65 विकेट

कुलदीप ने आगे कहा कि मैंने नेट्स में काफी गेंदबाजी की है। मैं अच्छी फिटनेस बनाए रखना चाहता हूं, क्योंकि आगे वनडे खेलने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि कुलदीप यादव ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच जनवरी 2024 में खेला था। जब वह केरल के खिलाफ यूपी टीम का हिस्सा थे। उन्‍होंने रणजी ट्रॉफी में 18 मैच खेले हैं, जिनमें उन्‍होंने 65 विकेट चटकाए हैं।

Story Loader