
Ravi shastri Asia Cup 2023 Indian Squad: एशिया कप 2023 में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को खेला जाना है। इससे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
शास्त्री का कहना है कि एशिया कप में केएल राहुल को प्लेइंग 11 में चुनना जल्द बाजी होगी। रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, 'जब आप ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जो खेला नहीं है और इंजरी से रिवकर हो रहा है। उनको एशिया कप की प्लेइंग इलेवन में सोचना, आप खिलाड़ी खुद खिलाड़ी से कुछ ज़्यादा मांग रहे हैं।' शास्त्री ने आगे कहा, 'और फिर आप कीपिंग की बात कर रहे हैं जब खिलाड़ी घुटने की चोट से वापस आया है. मूमवेंट की रेंज, उस जैसी चीज़ें. ये साफतौर पर ना है।'
रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह का उदाहरण देते हुए बताया कि इंजरी से वापस आने वाले खिलाड़ियों को लेकर जल्दबाज़ी करना कितना नुकसानदायक हो सकता है। पूर्व कोच ने कहा, 'आप इंजरी के बाद खिलाड़ी के साथ जल्दबाज़ी नहीं कर सकते। आपने ये जसप्रीत बुमराह के साथ किया था, एक बार नहीं, दो या तीन बार और फिर वो 14 महीने बाहर रहा।'
शास्त्री का मानना है कि भारत को ईशान किशन को विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में टॉप ऑर्डर में खिलाना चाहिए। शास्त्री ने कहा, 'ईशान किशन को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कराना ठीक होगा। कप्तान होने के नाते रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है। वह नंबर-3 या 4 कहीं पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह ओपन भी कर सकते हैं। आप को यहां पर खिलाड़ी की मानसिक स्थिति को समझने की जरूरत है। अगर आप शुभमन गिल को ओपन करने के बजाय नंबर 3 या 4 पर खेलने को कहते हैं, तो उन्हें कैसा लगेगा? किसी के पास कोई पोजिशन नहीं रहती। अगर विराट को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है तो वह टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।'
Published on:
17 Aug 2023 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
