11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

61 गेंद पर मात्र 8 रन बनाकर खेल रहे थे पुजारा, तभी भड़कते हुए शास्त्री ने कहा – लूना चलाना बंद कर….

श्रीधर ने अपनी किताब कोचिंग बियॉन्ड में लिखा, अक्टूबर 2019 में पुजारा दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 61 गेंद पर सिर्फ 8 रन बनाकर खेल रहे। इसके बाद कोच शास्त्री ने दूसरे खिलाड़ी से पुजारा को संदेश भिजवाया और कहा- लूना की सवारी बंद करो और हार्ले-डेविडसन पर बैठो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Feb 2023, 3:36 PM IST

82.jpg

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जब भी क्रीज़ पर आते हैं दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज का हौसला टूट जाता है। पुजारा एकदम अलग अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हैं। टी20 क्रिकेट के इस दौर में पुजरा की ओल्ड स्कूल बल्लेबाजी गेंदबाजों को थका देती है। उनके क्रीज पर टिके रहने की क्षमता ने कई बार भारतीय टीम के पक्ष में मैच का रुख मोड़ दिया। लेकिन एक बार औजारा की धीमी बल्लेबाजी से रवि शास्त्री परेशान को गए थे और उन्होंने मैच के बीच में उन्हें एक अजीबो गरीब मैसेज भेजा था।

पूर्व भारतीय फिल्डिंग कोच आर. श्रीधर ने रूपा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अपनी किताब 'कोचिंग बियॉन्ड: माई डेज' में बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मुक़ाबले में पुजारा इतनी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे कि शास्त्री ने तंग आकार मैच के बीच में उन्हें एक संदेश भेजा था। श्रीधर ने किताब में लिखा, 'भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीहक पहले टेस्ट में विराट और रवि चाहते थे कि पुजारा तेजी से स्कोर करें। इसका कारण यह था कि उन्हें यकीन था कि उनके पास ऐसा करने का स्किल है। भारत ने पहली पारी में 502 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 71 रन की बढ़त बना ली थी।'

श्रीधर ने कहा, 'हम दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने की तलाश में थे ताकि हम दक्षिण अफ्रीका को वापस रोक सकें। रोहित शर्मा पहली पारी में 100 रन बना चुके थे, वह फिर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पुजारा फंस गए। वह 61 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे थे, तब रवि ने कहा कि ये काफी हो चुका है। इसलिए शास्त्री ने एक सब्स्टीट्यूट फील्डर को बुलाया और पुजारा को अपना संदेश शब्दशः दोहराने का निर्देश दिया। शास्त्री का मैसेज था- ‘लूना की सवारी करना बंद करो और हार्ले-डेविडसन पर बैठो।’

इसके बाद पुजरा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और अगली 87 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने 148 गेंदों पर कुल 81 रन जड़े। उन्होंने और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 190 रन जोड़े। भारत ने 323/4 पर दूसरी पारी घोषित की और अंततः मैच को 203 रन से जीत लिया।