
India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने 263 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की। वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट पर 171 रन बना लिए थे। दूसरे दिन भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया। रवींद्र जडेजा ने जहां 4 विकेट चटकाए, वहीं रविचंद्रन अश्विन ने तीन खिलाड़ी को आउट किया।
रविचंद्रन अश्विन ने इन तीन विकेट के साथ अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली। दरअसल, अब उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सर्वाधिक विकेट चटकाने के के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह इस ग्राउंड पर भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वह वानखेड़े स्टेडियम में अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे हैं और अब तक उनके नाम 41 विकेट हो गए हैं।
रविचंद्रन अश्विन - 12 पारी में 41 विकेट
अनिल कुंबले - 14 पारी में 38 विकेट
कपिल देव - 21 पारी में 28 विकेट
हरभजन सिंह - 10 पारी में 24 विकेट
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में लिए हैं। उन्होंने इस मैदान पर अब तक कुल 44 विकेट लिए हैं। इसके बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उन्होंने 42 विकेट झटके हैं।
Updated on:
2 Nov 2024, 6:25 PM IST
Published on:
2 Nov 2024, 6:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.