5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविंद्र जड़ेजा ने BJP को समर्थन देने का किया ऐलान, बदले में पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

रविंद्र जड़ेजा की पत्नी ने एक महीने पहले भाजपा जॉइन की थी हाल ही में जड़ेजा के पिता और बहन ने कांग्रेस जॉइन की है पीएम मोदी ने जड़ेजा को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 16, 2019

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja Meet PM Modi

नई दिल्ली। देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है और दूसरे चरण के लिए मतदान 18 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इस बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि रविंद्र जड़ेजा को कल ही वर्ल्ड की टीम में शामिल किया गया है।

जड़ेजा ने किया भाजपा का समर्थन

मंगलवार को रविंद्र जड़ेजा ने ट्विटर पर BJP समर्थन देने का ऐलान किया। जडेजा ने लिखा कि मैं बीजेपी का समर्थन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम भी लिखा और जय हिंद भी लिखा।

पीएम मोदी ने जड्डू को दी शुभकामनाएं

रविंद्र जड़ेजा के ट्वीट का पीएम मोदी ने स्वागत किया है। पीएम मोदी ने जडेजा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया- शुक्रिया @imjadeja! और, 2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के लिए बधाई. मेरी शुभकामनाएं।

जड़ेजा के पिता और बहन ने जॉइन की है कांग्रेस

आपको बता दें कि बीते 3 मार्च को रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा में शामिल हुई थीं। इसके एक महीने बाद ही जड़ेजा के पिता और उनकी बहन ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। जड़ेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह और बहन नैनाबा ने जामनगर जिले के कलवाड शहर में एक रैली के दौरान कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी। गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे।