जडेजा का बढ़ेगा मनोबल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले विदेशी धरती पर 54 रनों की पारी खेलने से जरूर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को आत्मविश्वास मिला होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाएगा। इस बड़े इवेंट के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन ही शेष बचे हैं। हालांकि, जडेजा के इस मैच में खेलने पर अभी संशय बरकरार है।