
BCCI के सालाना कांट्रेक्ट की लिस्ट जारी, जडेजा-हार्दिक का प्रमोशन तो खत्म हुआ इन दिग्गजों का करियर!
BCCI Central Contract List : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2022-23 सत्र के लिए सालाना कांट्रेक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई स्टार खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है तो कुछ दिग्गजों को बाहर कर दिया गया है। भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के सालाना खिलाड़ी अनुबंध में ए प्लस ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। जडेजा के अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को क्रमश: बी और सी से ग्रेड ए में पदोन्नत किया गया है तो शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव सी से ग्रेड बी में पदोन्नत किए गए हैं। वहीं, केएल राहुल को ए से बी श्रेणी में डाला गया है। जबकि अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा के साथ कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है।
तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को ग्रेड बी से सी में डाला गया है। जबकि कुलदीप यादव, इशान किशन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सभी ग्रेड सी में नए अनुबंधित खिलाड़ी हैं। अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा पहले ग्रेड बी में थे, लेकिन उनसे अनुबंध नहीं किया गया है। इसी तरह भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और दीपक चाहर को भी बाहर कर दिया गया है।
बीसीसीआई के सलाना अनुबंध की सूची
ग्रेड ए प्लस कैटेगरी - रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा (7 करोड़ रुपये)
ग्रेड ए श्रेणी - हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल (5 करोड़ रुपये)
यह भी पढ़े - मुंबई इंडियंस ने WPL का पहला सीजन जीतकर रचा इतिहास
ग्रेड बी कैटेगरी - चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (3 करोड़ रुपये)
ग्रेड सी श्रेणी - उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत (1 करोड़ रुपये)
यह भी पढ़े -पाकिस्तान को धूल चटाकर अफगानिस्तान ने पहली बार सीरीज जीत रचा इतिहास
Published on:
27 Mar 2023, 10:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.