नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी के साथ मारपीट का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल, खबर है कि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा के साथ पुलिस वाले ने सरेआम मारपीट की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात के जामनगर में रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी जिस गाड़ी में बैठी थीं, उस गाड़ी ने एक पुलिस वाले की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस वाले ने कथिततौर पर रीवा से हाथापाई की और उन्हें मारा।