17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2025, RCB vs MI Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत का सिलसिला रख पाएगी बरकरार या मुंबई इंडियंस से मिलेगी मात? जानें कब और कहां देखें लाइव

WPL 2025, RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 7वां मुकाबला खेला जाएगा।

2 min read
Google source verification

WPL 2025, RCB vs MI : महिला प्रीमियर लीग 2025 का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में जबकि मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही है। महिला प्रीमियर लीग की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष स्थान पर है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: ‘देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा…’ मोहम्मद शमी ने आईसीसी से कही बड़ी बात

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस 7वें WPL 2025 मैच के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को कब और कहां देख सकेंगे, आइए इस पर डालते हैं नजर-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS मुंबई इंडियंस मैच कब खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS मुंबई इंडियंस मुकाबला कहां खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS मुंबई इंडियंस मैच कितने बजे से शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होने वाले मुकाबले को जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS मुंबई इंडियंस मैच को भारत में टीवी पर कहां देखें?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होने वाले मैच को टीवी पर भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस महिला- यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी, अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परूनिका सिसौदिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला- स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।

यह भी पढ़ें- AFG vs SA: अफगानिस्तान के स्पिनर्स लेंगे अफ्रीकी बल्लेबाजों की परीक्षा, इन 4 खिलाड़ियों से प्रोटियाज को आस