29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकेटकीपर ऋषभ पंत से खाता नहीं खुला फिरभी बना दिया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरे दिन के तीसरे सत्र के आखिरी ओवरों में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड ने दिन का अंत बिना किसी विकेट खोए छह रन बना कर किया और वह अभी भी भारत से 21 रन पीछे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 10:15 AM IST

नई दिल्ली। भारत ने रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 273 रन बनाए हैं। इसी के साथ उसने इंग्लैंड पर 27 रनों की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने मैच के दूर दिन स्टंप्स तक बिना कोई विकेट खोये दूसरी पारी में 6 रन बना लिए हैं। भारत की लीड अब 21 रनों की बाकी है। मोइन अली ने 5 विकेट झटके वहीं चेतेश्वर पुजारा ने शतक बना कर मैच के दूसरे दिन अपनी-अपनी टीमों को मैच में बनाये रखा। भारत की पारी के दौरान विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे वह भुला कर क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहेंगे।


ऋषभ पंत का वर्ल्ड रिकॉर्ड-
अजिंक्य रहाणे के आउट होने पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने मैच में 29 गेंदों का सामना किया जिसमे वह एक भी रन नहीं बना सके और मोइन अली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ऋषभ सबसे ज्यादा गेंद खेल कर शुन्य पर आउट होने विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम था जोकि अब ऋषभ के नाम दर्ज हो गया है। बटलर ने 2015 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 22 गेंदों का सामना करके बिना कोई रन बनाये अपना विकेट खो दिया था। तीसरे नंबर पर आते हैं डेविड विलियम्स जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 में 21 गेंदों का सामना करके शुन्य पर अपना विकेट गंवाया था।


पुजारा ने भारत को दिलाई बढ़त-
पुजारा ने अपनी 132 रनों की नाबाद पारी में 257 गेंदें खेलीं और 16 चौके लगाए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। कोहली के अलावा पुजारा ने जसप्रीत बुमराह के साथ 10वें विकेट के लिए 46 रन जोड़े तो वहीं ईशांत के साथ नौवें विकेट के लिए 32 रनों की भागीदारी की।


इंग्लैंड की पहली पारी-
भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच के पहले दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 246 रनों पर समेट दिया था। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 78 रन सैम कुरैन ने बनाए। उनके अलावा मोइन अली ने 40 रन बनाए थे। कुरैन ने 136 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक six लगाया। अली ने 85 गेंदें खेलीं और दो चौके और दो छक्के लगाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया।