मोहम्मद शमी की कहर बरपाती गेंदों को देख पोंटिंग के उड़े होश तो हार्दिक की छूटी हंसी, देखें वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस 5 रन से हार गई है। भले टीम हार गई, लेकिन मोहम्मद शमी ने इस मैच जमकर कहर बरपाया है। शमी ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 4 विकेट लेते हुए धमाल मचा दिया। शमी ने जिस तरह एक के बाद एक बल्लेबाजों को आउट किया उसे रिकी पोंटिंग के होश उड़ गए। वहीं मोहम्‍मद शमी के कहर को देख हार्दिक पांड्या की हंसी छूट पड़ी़। टीम के हारने के बाद भी मोहम्‍मद शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल में 17 विकेट के साथ शमी ने पर्पल कैप पर भी कब्‍जा कर लिया है।