
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच सिक्स मारने का कारनामा भी किया था। जिसके बाद हर किस की ज़ुबान पर रिंकू सिंह का नाम था। इस कारनामे के 131 दिन बाद शुक्रवार को रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया।
रिंकू अपने टी20 डेबयू के साथ -साथ एक और बात के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल सोनी टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में रिंकू से जुड़ा एक सवाल पूछा गया है। यह सवाल छह लाख 40 हजार रुपये का था। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर अपनी फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन के लिए इस शो पर गए थे। 'घूमर' क्रिकेट पर आधारित फिल्म है ऐसे में उनसे क्रिकेट से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए।
इस दौरान शो के होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल पूछा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 के एक मैच में आखिरी ओवर में लगातार पांच सिक्स जड़े?' चार ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर के नाम थे। इस पर सैयामी ने बिल्कुल सही जवाब देते हुए रिंकू का नाम लिया और छह लाख 40 रुपये जीत लिए। घूमर की टीम ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते।
इन दोनों अभिनेताओं से खेल से जुड़े कैस सवाल किए गए। पहला ही सवाल यह पूछा गया कि 2023-24 सीजन की शुरुआत मं किसे चेल्सी फुटबॉल का मैनेजर नियुक्त किया गया है? ऑप्शन में थॉमस टुकेल, कार्लो एन्सेलोटी, एरिक टेन हाग और मॉरिसियो पोचेटिनो के नाम थे। इस पर चेल्सी फुटबॉल क्लब के डाईहार्ड फैन अभिषेक ने पोचेटिनो का नाम लिया, जो कि सही था।
वहीं रिंकू की बात करें तो आईपीएल 2023 में रिंकू ने 14 मैच में 59.25 के औसत से 474 रन बनाए थे। रिंकू ने इस दौरान 4 अर्धशतक भी लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 67 रन रहा। रिंकू एक बेहतरीन फिनिशर हैं और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। आयरलैंड सीरीज के बाद रिंकू को 19वें एशियन गेम्स में भी खेलने का मौका मिलेगा। उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम में चुना गया है।
Published on:
19 Aug 2023 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
