
एक्ट्रेस अनन्या पांडेय और सुहाना खान हुई इस क्रिकेटर पर फिदा।
Rinku Singh : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए मुकाबले से आईपीएल में बॉलीवुड का भी तड़का लग गया है। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ते हुए केकेआर को जीत दिलाकर दिग्गजों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी दिल जीत लिया है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और एक्ट्रेस अनन्या पांडेय भी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी पर फिदा हो गई हैं। दोनों ने खास अंदाज में रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है।
बता दें कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। आखिरी ओवर में केकेआर को जीतने के लिए 29 रन की दरकार थी। केकेआर की जीतना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, केकेआर के रिंकू सिंह ने असंभव का संभव कर दिखाया। उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर गुुुुुजरात के जबड़े से मैच छीन लिया। रिंकू के पांच छक्के का बॉलीवुड भी मुरीद हो गया है।
अनन्या-सुहाना ने इस तरह किया खुशी का इजहार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते अविश्वसनीय बताया है तो शाहरूख खान की बेेेटी सुहाना खान ने अपनी स्टोरी साझा करते रिंकू सिंह की बल्लेबाजी को असाधारण बताया है। दोनों ने ही इस तरह केकेआर की जीत और रिंकू सिंह की बल्लेबाजी को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया है।
यह भी पढ़ें : सहवाग ने दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को सरेआम किया बेइज्जत, जानें क्या कहा
प्वाइंट टेबल में केकेआर की छलांग
मैच की बात करें तो कोलकाता टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की दरकार थी और रिंकू सिंह ने लगातार पांच सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। रिंकू ने 21 गेंद में 48 रन की तूफानी पारी खेली। जिसका हर कोई मुरीद हो गया है। केकेआर तीन में से दो मैच जीतकर अब चार अंक के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि जीटी चौथे स्थान पर खिसक गया है।
यह भी पढ़ें : धनश्री वर्मा ने श्रेयस अय्यर की फोटो पर किया Kiss! सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Published on:
10 Apr 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
