
Rohit Sharma Ritika Sajdeh
नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में लगे लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma)। जिस बेधड़क अंदाज में वह बल्लेबाजी करते हैं, उसी अंदाज में सोशल मीडिया पर वह लोगों से बात कर रहे हैं और इस दौरान अपनी जिंदगी के राज भी खोल रहे हैं। अब उन्होंने बीसीसीआइ टीवी (BCCI TV) पर टेस्ट मैच में अपने सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) से बातचीत की। इस दौरान फटाफट क्रिकेट में उनके ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी जुड़े रहे। इस चैट में रोहित ने अपनी निजी जिंदगी का एक बड़ा राज खोला। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को उनकी दो बुरी आदतों से बेहद परेशानी है।
रितिका ने बताया मयंक को
दरअसल मयंक अग्रवाल को रोहित शर्मा की एक बुरी आदत के बारे में उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने ही बताया था। उन्होंने इस चैट के दौरान रोहित से इस बारे में पूछ लिया। मंयक ने रोहित से कहा कि लॉकडाउन में आपकी पत्नी को आपकी एक आदत के बारे में पता चला है। वह जब आपसे कुछ कह रही होती हैं तो ऐसा लगता है कि आप उन्हें सुन रहे हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। उस वक्त आप उनकी बातों पर न ध्यान देकर कुछ और ही सोच रहे होते हैं। इस पर शिखर धवन ने चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन रोहित का दिमाग तो बंद है। इस पर सभी हंसते भी हैं।
रोहित ने स्वीकारा
मयंक अग्रवाल की इस बात पर रोहित ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह बात खुद रितिका ने आपको बताई है। वैसे यह बात सही है। वह उन्हें सुबह-सुबह बताती हैं कि ये सामान खत्म हो गया है, वो सामान खत्म हो गया है। फिर वह रितिका को जवाब देते हैं कि ठीक है मंगवा दूंगा। रितिका निश्चिंत रहती है कि वह सामान आ गए होंगे, फिर जब शाम को वह पूछती हैं कि क्या वो सामान मंगवा लिया है तो वह वापस रितिका से पूछते हैं कि क्या मंगवाना है।
मयंक ने खोला एक और राज
इसके बाद मयंक अग्रवाल ने कहा कि सिर्फ इसी एक आदत से आपकी पत्नी परेशान नहीं हैं। वह इस बात से भी परेशान हैं कि आप हर वक्त नाखून चबाते रहते हैं। इस पर रोहित ने कहा कि यह आदत उन्हें बचपन से है। हालांकि अब इस पर काफी हद तक काबू पा लिया है और अब वह इसे पूरी तरह से छोड़ देंगे।
Updated on:
07 Jun 2020 06:44 pm
Published on:
07 Jun 2020 06:41 pm
