24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RR in IPL 2025: हार के बाद मुश्किल से ही कोई कप्तान कहता है ऐसी बात, जानें रियान पराग ने क्या कहा

Rajasthan Royals in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स को 3 मैच और खेलने हैं लेकिन इन मुकाबलों में उनके प्रदर्शन के आगे के परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 2 May 2025, 5:11 PM IST

Riyan Parag

Riyan Parag: गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस ने 100 रन से हराकर अंक तालिका में टॉप पर जगह पक्की कर ली तो राजस्थान को प्लेऑफ से बाहर कर दिया। रियान पराग के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के पीछे उनकी टीम की "कई छोटी-छोटी गलतियां" जिम्मेदार थीं। इस हार के साथ आरआर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आरआर को हर हाल में जीत की जरूरत थी, लेकिन टीम हर विभाग में पिछड़ गई। पराग को उम्मीद है कि बाकी बचे सीजन में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

राजस्थान ने की है कई गलतियां

पराग ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है हमने कई चीजें सही कीं और कई गलतियां भी कीं। हम उन चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं जो हमने सही की हैं। बहुत सारी गलतियां की गईं, उसमें कई छोटी-छोटी गलतियां भी शामिल था, हमें इस पर ध्यान देना होगा कि इन्हें दोबारा न दोहराएं, साथ ही हम अच्छी चीजों पर भी फोकस करें। हमारे कुछ मैच बहुत करीबी रहे हैं। उम्मीद है कि अगले तीन मैचों में जब हमें फिर से ऐसे ही मौके मिलें, जैसे पहले 10-11 मैचों में मिले थे, तो हम वहां बेहतर प्रदर्शन कर सकें।"

भले ही आरआर ने पहले गेंदबाजी करते हुए 217 रन दे दिए थे, लेकिन निश्चित रूप से उनके पास जीतने का मौका था। पिछले कुछ मैचों में यशस्वी जायसवाल और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की शुरुआती साझेदारियां (166, 52 और 85 रन) काफी अच्छी थीं। लेकिन इस बार वैसा नहीं हो सका। दीपक चाहर ने सूर्यवंशी को पहली दो गेंदों में ही आउट कर दिया। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने कहर ढाया और पावरप्ले के अंत तक आरआर का स्कोर 5 विकेट पर 62 रन था। पराग ने खुद और मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी लेते हुए माना कि वे इस चुनौती को पार नहीं कर पाए।

अपनी गलती मानने से नहीं कतराए पराग

पराग ने कहा, "हम अच्छी शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर, खासकर मेरी और ध्रुव जुरेल की जिम्मेदारी बनती है कि जब पावरप्ले में विकेट गिरें तो हम पारी को संभालें। हम ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन अगर अगली बार फिर ऐसी स्थिति आई, तो हमें उस चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।" आईपीएल में ऐसे बहुत कम कप्तानों को देखा गया है जो अपनी खराब गेंदबाजी या बल्लेबाजी के लिए खुद को दोषी मानते हैं, हालांकि रियान ने बिना किसी परवाह के अपनी गलती मानी, जो दर्शाता है कि वह आने वाले समय में सीखकर और बेहतर बनेंगे।

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को लेकर ऐसा क्या बोल गए श्रीसंत कि लग गया 3 साल का बैन