आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और झारखंड के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज शनिवार को एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे।रॉबिन के पिता फ्रांसिस मिंज ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि बेटे को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
झारखंड के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज शनिवार को एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे। वह सुपरबाइक चला रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए थे और वह भी घायल हो गए थे। रॉबिन के पिता फ्रांसिस मिंज ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि बेटे को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।
रॉबिन के पिता के अनुसार, जब बेटे की बाइक एक अन्य बाइक से टकराई तो उसने नियंत्रण खो दिया। गनीमत रही कि की चोटें गंभीर नहीं हैं। हालांकि रॉबिन की सुपरबाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसके दाहिने घुटने में कुछ चोटें लगी हैं। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में है।
हाल ही में खेली थी 137 रन की शानदार पारी
बता दें कि हाल ही में रॉबिन मिंज सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ झारखंड के लिए खेले थे। उस नॉकआउट मुकाबले में रॉबिन मिंज ने 137 रन की शानदार पारी खेली थी। फिलहाल वह आईपीएल 2024 की तैयारी में लगे थे।
यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले CSK को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर
जल्द ही गुजरात टाइटंस कैंप से जुड़ना है
रॉबिन मिंज को जल्द ही प्रीसीजन कैंप के लिए गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़ना है। लेकिन, अभी ये पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक जुड़ पाएंगे। बता दें कि रॉबिन के पिता फ्रांसिस मिंज करीब 20 साल तक सेना में रहे। उसके बाद से वह अब गार्ड की नौकरी करते हैं। बेटे का आईपीएल से 3.6 करोड़ का अनुबंध होने के बावजूद वह नौकरी करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : WPL की हिस्ट्री में पहली बार किया गया इस नियम का इस्तेमाल