रोहित शर्मा से पहले यह कारनामा सात भारतीय बल्लेबाज कर चुके हैं। इसमें सबसे ऊपर क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 34,357 रन बनाए हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: राहुल द्रविड़ 24,208 रन तथा विराट कोहली 21,777 रनों के साथ हैं। इनके अलावा टॉप-5 में मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली 18,575 एवं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 17,266 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 17,253 रन और सातवें स्थान पर कलाई के जादूगर मोहम्मद अजहरुद्दीन 15,593 रनों के साथ हैं।