25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े यशस्वी जायसवाल! आर अश्विन ने बताया क्यों फ्लॉप हो रहा है राजस्थान रॉयल्स का उप-कप्तान

R Ashwin on Vaibhav-Jaiswal: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी प्रदर्शन ने सीनियर पार्टनर यशस्वी जायसवाल को संकट में डाल दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए करो या मरो के मुकाबले में दोनों के फ्लॉप होने के बाद दिग्गज आर अश्विन ने जायसवाल की फॉर्म पर एक चौंकाने वाला विश्लेषण दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 25, 2026

Yashasvi Jaiswal on Vaibhav Sooryavanshi

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ( Photo - @iplt20)

R Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi over Yashasvi Jaiswal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा है, वो है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का। लेकिन इस युवा बल्लेबाज के तूफान में राजस्थान रॉयल्स (RR) के उप-कप्तान और सीनियर ओपनर यशस्वी जायसवाल कहीं खो से गए हैं। इस सीजन में दोनों की ओपनिंग जोड़ी भले ही टूर्नामेंट की दूसरी सबसे खतरनाक जोड़ी रही हो, लेकिन वैभव के सामने जायसवाल की चमक पूरी तरह फीकी पड़ गई है।

आंकड़े गवाही देते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन की 14 पारियों में 232.50 के हैरान करने वाले स्ट्राइक रेट से 583 रन कूट दिए हैं, जिसमें 53 छक्के और 50 चौके शामिल हैं। दूसरी तरफ, जायसवाल के बल्ले से 159.43 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 397 रन निकले हैं, जिसमें 48 चौके और 18 छक्के ही शामिल हैं।

आर अश्विन का बड़ा बयान

पूर्व राजस्थान रॉयल्स ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वैभव की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जायसवाल पर एक अजीब सा दबाव बना दिया है। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करो या मरो मैच में दोनों ही ओपनर्स सस्ते में निपट गए। अश्विन इस बात से हैरान हैं कि जायसवाल दूसरे छोर पर वैभव की मौजूदगी के हिसाब से अपनी बैटिंग को ढाल नहीं पा रहे हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन से थोड़ा निराश और हैरान हूं। मुझे उनसे बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि वैभव सूर्यवंशी के खेल ने जायसवाल को थोड़ा विचलित कर दिया है। वह अपनी लय खो बैठे हैं।'

सहवाग-चोपड़ा की जोड़ी से की तुलना

अश्विन ने इसकी तुलना वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की पुरानी टेस्ट जोड़ी से की। उन्होंने समझाया कि जैसे सहवाग की आक्रामक बैटिंग के आगे आकाश चोपड़ा के अच्छे 30-40 रन भी दिखने बंद हो जाते थे, वैसा ही कुछ यहां हो रहा है। वैभव की आक्रामकता के चक्कर में जायसवाल हर गेंद को बहुत ज्यादा ताकत से मारने की कोशिश में अपना विकेट गंवा रहे हैं।

अंत में अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) का यह सीजन बेहद खराब रहा है और यह स्कोर चेज किया जा सकता था, लेकिन जायसवाल को जल्द ही अपनी पुरानी लय में लौटना होगा।