1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।

2 min read
Google source verification
rohit_sharma_record_.jpg

Rohit Sharma record India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक लगाया है। रोहित ने मात्र 63 गेंद में शतक ठोकते हुए 16 चौके और पांच सिक्स की मदद से 131 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित ने महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल डेब का 40 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

- वर्ल्ड कप के इतिहास में यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था। कपिल ने 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।

-
रोहित का यह वर्ल्ड कप में 7वां शतक था। वे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस कड़ी में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन ने वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए थे।

-
रोहित ने सचिन का एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक चेज़ करते हुए यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले सचिन ने 1996 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ नाबाद 127 रन ठोके थे।

-
रोहित वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। सफलतापूर्वक चेज़ करते हुए उनका यह तीसरा शतक था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज़, पाकिस्तान के रमीज रज़ा और न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम था। सभी ने दो - दो शतक लगाए हैं।

-
वर्ल्ड कप की किसी भी पारी में पहले 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित ने इस पारी में पहले 10 ओवर में 76 रन ठोके थे। यह रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन बनाए थे।

-
20 साल बाद किसी भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप में शतक लगाया है। इससे पहले सौरव गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में केन्या के खिलाफ शतक लगाया था।