26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया धोनी का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बने सिक्सर किंग

Rohit Sharma Record : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे क्रिकेट के सिक्सर किंग बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में सिर्फ दो छक्के लगाते ही भारतीय की धरती पर इतिहास रच दिया है।

2 min read
Google source verification
rohit-sharma-sixer-king.jpg

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया धोनी का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बने सिक्सर किंग।

IND vs NZ 1st ODI : भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की तूफानी पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी लगाई है। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे क्रिकेट के सिक्सर किंग बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में सिर्फ दो छक्के लगाते ही भारतीय जमीं पर इतिहास रच दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने बहुत सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा ने दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 28 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। इसी के साथ रोहित भारत की जमीं पर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा के भारत की धरती पर एकदिवसीय क्रिकेट में 125 छक्के हो गए हैं। जबकि धोनी ने 123 छक्के लगाए थे।

भारतीय की धरती पर वनडे में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा - 125 छक्के

एमएस धोनी - 123 छक्के

सचिन तेंदुलकर - 71 छक्के

विराट कोहली - 66 छक्के

युवराज सिंह - 65 छक्के

यह भी पढ़े - शुभमन गिल ने दोहरे शतक के साथ लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी, इन दिग्गजों के कीर्तिमान तोड़े

अफरीदी के नाम है ये रिकॉर्ड

बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। उन्होंने कुल 398 एकदिवसीय मुकाबलों में 351 छक्के जड़े हैं। वहीं, 351 छक्कों के साथ क्रिस गेल दूसरे स्थान पर तो 270 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या तीसरे स्थान पर हैं। जबकि 239 वनडे मैचों में 265 छक्कों के साथ रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। सर्वाधिक छक्के लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों में रोहित शर्मा पहले पायदान पर हैं।

यह भी पढ़े -हार्दिक पांड्या को गलत आउट देने पर भड़के दिग्गज, क्रिकेट में छिड़ी नई बहस