IND vs NZ 1st ODI : भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 रनों से जीतकर शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड पर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 149 गेंदों पर 208 रन बनाए और टीम का स्कोर 300 पार यानि 349 रन तक पहुंचाया। जबकि अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। शुभमन गिल ने इस पारी के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी लगाते हुए सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आइये आपको बताते हैं कि शुभमन गिल ने कौन-कौन से और किसके रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा है?