29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शतक के बाद क्यों नहीं मनाया रोहित शर्मा ने जश्न, जानें क्या थी वजह

रोहित के साथ हुई गलतफहमी के कारण कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे रन आउट हो गए थे। इसलिए नहीं मनाया रोहित ने शतक का जश्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Feb 2018, 7:15 PM IST

Rohit sharma revels why he not celebrated his century against SA

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए गए शतक के शांत जश्न का राज खोल दिया है। कारण था दो खिलाड़ियों का रनआउट होना, जी हां रोहित के साथ हुई गलतफहमी के कारण कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे रन आउट हो गए थे। रोहित ने कहा कि दो खिलाड़ियों के आउट होने के बाद दबाव उन पर आ गया था और वह अपनी लय को बरकरार रखने पर ध्यान देना चाहते थे।

रोहित ने नहीं मनाया था जश्न
मंगलवार देर रात हुए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से मात देते हुए छह वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। रोहित ने मैच के बाद कहा, "मुझसे पहले दो खिलाड़ी रन आउट हो गए थे, इसलिए जश्न मनाने की कोई बात नहीं थी। यह निर्भर करता है कि आपका मूड किस तरह का है। दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मैं सिर्फ अपनी लय को बरकरार रखना चाहता था और जश्न मेरे दिमाग में नहीं था। यह भारत की दक्षिण अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज जीत है। रोहित ने इसमें अहम योगदान दिया था और पांचवें वनडे में 115 रनों की पारी खेली थी। रोहित का यह दक्षिण अफ्रीका में पहला शतक भी है।

ऐसे हुए थे दो रन आउट
बता दें रोहित की खराब तालमेल के चलते पहले कप्तान कोहली रन आउट हुए। दोनों के बीच रन लेने के दौरान गलतफहमी हुई और ड्यूमिनी ने विकेटों पर सीधा थ्रो मारते हुए कोहली को पवेलियन भेजा। इसी तरह की रोहित की दूसरी गलतफहमी के कारण अजिंक्य रहाणे को भी रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

कैसे कह सकते हैं कि फॉर्म अच्छी नहीं है
फॉर्म में वापसी पर रोहित ने कहा, "मैं सिर्फ तीन मैचों में आउट हो गया था। आप तीन मैच बाद कैसे कह सकते हैं कि फॉर्म अच्छी नहीं है। आप लोग एक मैच के बाद खिलाड़ी को अच्छी फॉर्म में बता देते हैं और अगर कोई तीन मैच में अच्छा न करे तो उसे आप खराब फॉर्म में बता देते हैं।"अपने पिछले दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर रोहित ने कहा, "2013 में बात अलग थी। मैं मध्यक्रम के बल्लेबाज से सलामी बल्लेबाज बना था। मैं अब जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उसमें मैंने काफी सीखा है।"