17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों मांगी माफी ?

टीम इंडिया ( Team India) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ( Rohit sharma ) ने एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत को ऋषभ पंत कहकर पुकारा।    

less than 1 minute read
Google source verification
Rohit Rishabh

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) ने 42 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के साथ ही ऋषभ पंत ( Rishab Pant ) को उन आलोचकों से भी मुक्ति मिल गई जो दो मैचों में रन नहीं बनाने के लिए कारण उनकी आलोचना कर रहे थे। इस मैच के दौरान ऐसा वाकया भी हुआ जब रोहित शर्मा को ऋषभ पंत से माफी मांगनी पड़ी।

पाक क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की कमजोरी स्वीकारने को तैयार नहीं, कोच मिकी आर्थर को हटाया

बीसीसीआई के लिए इंटरव्यू लेते हुए ऋषभ संत कहा

रोहित शर्मा को टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के लिए आराम दिया गया था। जब ऋषभ पंत ने भारत के लिए 65 रन की आतिशी पारी खेली तो रोहित शर्मा बीसीसीआई टीवी के लिए उनका इंटरव्यू लेने आये। इस दौरान एक सवाल पूछते हुए रोहित ने उनको ऋषभ संत कह दिया। इसके बाद टीम इंडिया के हिटमैन ने तुरंत ही अपनी गलती पर माफी मांग ली। वहीं रोहित शर्मा की इस छोटी सी भूल के कारण दोनों खिलाड़ियों को मुस्कुराने का मौका भी मिल गया।

ग्लोबल T-20 लीग कनाडा पर मैच फिक्सिंग का साया, उमर अकमल ने पाक के ही पूर्व खिलाड़ी पर लगाया आरोप

काफी समय से रन नहीं बनाने के कारण में निराश था

बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में ऋषभ पंत ने कहा कि काफी समय से रन नहीं बनाने के कारण में निराश था। इस पारी के बाद मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी कमियां पर काम किया और एक अच्छी पारी खेली।