
Rohit Sharma on His Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में भारतीय टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ी टीम से चोट और अपनी पारिवारिक वजहों से टीम से बाहर रहे लेकिन रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों के साथ टीम को तैयार किया और अंग्रेजों को सीरीज में 4-1 से धो डाला। इस दौरान सीरीज में कई बेहतरीन और यादगार पल देखने को मिले लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई, रोहित शर्मा के उस वीडियो की, जिसमें वह गाली देते नजर आ रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने सीरीज के बाद एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इस वीडियो के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें ऐसा क्यों बोलना पड़ता है। रोहित शर्मा ने ये भी बताया कि वह किसी को दुख पहुंचाना नहीं चाहते हैं। इसके अवाला सीरीज की उपलब्धियों पर ही हिटमैन ने बात की। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ये सीरीज तब जीती, जब वह पहला ही मैच हार गए थे। उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और सीरीज में अंग्रेजों को दोबारा कोई भी मैच नहीं जीतने दिया।
कभी कभी कुछ बोल देता हूं मैं, जो माइक में रिकॉर्ड हो जाता है लेकिन मैं ऐसा ही हूं। मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहता। मुझे बहुत खुशी हुई कि सबने अपना अपना काम अच्छे से किया और मुझे भी मजा आया। जब मैंने कहा कि कोई भी ग्राउंड में घूमेगा नहीं.... तो इसका मतलब ये था कि सब अपनी जगह पर रहेंगे और अपना काम करेंगे। जो भी तरिका में अपनाता हूं उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। बस जरूरी ये है कि सब अपना काम सही तरीके से करें, उसके लिए मुझे जो भी करना होगा मैं करूंगा।
इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की, खासकर सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल की, जिन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और कई सीनियर खिलाड़ियों के न होने पर भी उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। सरफराज खान के पिता के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि वह उनके साथ खेले हैं, जब वह बहुत छोटे थे। वह भी काफी आक्रामक बल्लेबाज थे और उनकी मेहनत ही है कि सरफराज आज यहां तक पहुंच पाया है।
Published on:
22 Mar 2024 02:54 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
