क्रिकेट

Rohit Sharma: एशिया कप के फाइनल में पहुंचने पर रोहित का अटपटा बयान, कुलदीप नहीं इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा हीरो

Rohit Sharma : एशिया कप के फाइनल में पहुंचने पर रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिलाने वाले कुलदीप यादव नहीं, बल्कि इस मैच में एक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को जीत का सबसे बड़ा और असली हीरो बता दिया है। रोहित शर्मा का यह अटपटा बयान फैंस के गले नहीं उतर रहा है।

2 min read
एशिया कप के फाइनल में पहुंचने पर रोहित का अटपटा बयान, कुलदीप नहीं इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा हीरो।

Rohit Sharma : भारतीय टीम ने 11वीं बार एशिया कप के फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में अब टीम इंडिया की नजर 8वां एशिया कप खिताब जीतने पर होंगी। एशिया कप के फाइनल में पहुंचते ही कप्तान रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है। मैदान पर रोहित शर्मा ने जिस तरह के इमोशंस दिखाए वह किसी से छिपे नहीं हैं। श्रीलंका को सुपर-4 के मुकाबले में 41 रनों से हराने के साथ ही एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाला भारत पहला देश है। अब भारत का सामना 17 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच की विजेता टीम से होगा।


एशिया कप के फाइनल में पहुंचने पर रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिलाने वाले कुलदीप यादव नहीं, बल्कि इस मैच में एक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को जीत का सबसे बड़ा और असली हीरो बता दिया है। रोहित शर्मा का यह अटपटा बयान फैंस के गले नहीं उतर रहा है। रोहित ने मैच के बाद कहा कि मैच शानदार था। हम निश्चित रूप से ऐसी पिचों पर खेलना चाहेंगे, ताकि यह पता चल सके कि हम आगे के लिए क्या कर सकते हैं।

इस खिलाड़ी को बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो

रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ सालों में अपनी गेंदबाजी में कड़ी मेहनत से काफी सुधार किया है। मैच के दौरान ऐसा लग रहा था कि जैसे वे हर गेंद पर विकेट ले रहे हों। बता दें कि मैच में पांड्या को सिर्फ एक विकेट मिला और बल्‍ले से भी वह महज 5 रन ही बना सके थे। रोहित ने कहा कि लक्ष्य का बचाव आसान नहीं था, क्योंकि बाद में पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो गई। हमें लगातार अच्‍छी गेंदबाजी करने की आवश्‍यकता थी और हमने काफी अच्छा किया है।

यह भी पढ़ें : भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! मैच के बीच इस धाकड़ खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा मैदान

कुलदीप यादव की भी तारीफ

रोहित शर्मा ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव की भी तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि कुलदीप ने पिछले एक साल में अच्छी गेंदबाजी की है। कुलदीप ने अपनी लय हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। उनकी गेंद अच्छी तरह से अब बाहर आ रही है। आप पिछले 10 वनडे मैचों का परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ये बड़ा वर्ल्ड रेकॉर्ड किया ध्वस्त

Published on:
13 Sept 2023 09:11 am
Also Read
View All

अगली खबर