30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा से लेकर शाहिद अफरीदी तक, 52 साल के शेन वॉर्न के निधन से गम में डूबा क्रिकेट जगत

स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेन वॉर्न के निधर की खबर से पूरा क्रिकेट जगत गमगीन हो गया है। रोहित शर्मा से लेकर शाहिद अफरीदी तक सभी क्रिकेटर्स शेन वॉर्न के निधन पर दुख प्रकट कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 4 Mar 2022, 8:43 PM IST

Rohit Sharma to Shahid Afridi Twitter reaction on Shane Warne death

Twitter reaction on Shane Warne death

Shane Warne Death: क्रिकेट जगत का उगता सूरज आज अस्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो थाईलैंड में अपने विला में थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें उनके विला में ही बेसुध पाया गया था। शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है और क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

रोहित शर्मा ने लिखा, 'मेरे पास वास्तव में शब्द नहीं है। यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक परम दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वार्न….अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।' वकार युनूस ने लिखा, 'शेन वॉर्न नहीं रहे.. मैं स्तब्ध और चकनाचूर हूँ। बस विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह सुन रहा हूँ। हमारे क्रिकेट समुदाय के लिए बहुत दुखद दिन। मेरी पीढ़ी का सबसे बड़ा सुपरस्टार चला गया। अलविदा शेन वॉर्न #RIP परिवार और दोस्तों के लिए संवेदना।'


शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर लिखा, 'क्रिकेट के खेल ने वह खो दिया है जिसे मैं आज लेग स्पिन गेंदबाजी का विश्वविद्यालय मानता हूं। मैं अपने करियर की शुरुआत से ही उनकी गेंदबाजी से प्रेरित था और उनके खिलाफ खेलना हमेशा मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। वार्न के परिवार और प्रियजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'


शानदार रहा शेन वॉर्न का इंटरनेशनल करियर:
शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे सफल गेंदबाज रहे। शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट झटके। वहीं 194 वनडे मैचों में स्पिन के इस जादूगर के नाम 293 विकेट हैं। आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी।

यह भी पढ़ें: VIDEO कॉल से देखा पिता का अंतिम संस्कार; इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़