25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohit Sharma ने बताया अचानक बीच सत्र में क्यों मिली थी उन्हें Mumbai Indians की कप्तानी

Rohit Sharma ने इंस्टाग्राम लाइव में Ravichandran Ashwin से बात करते हुए Mumbai Indians के बारे में बहुत सारी रोचक बातें बताई।

2 min read
Google source verification
Rohit Sharma

Rohit Sharma

नई दिल्ली : रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मौजूदा दौर का बेहद कलात्मक और विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। वह सीमित ओवरों में टीम इंडिया (Team India) के उपकप्तान भी हैं और आईपीएल (IPL) में 2013 से मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे हैं। सात सालों में रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम को चार बार खिताब दिलवा चुके हैं। इतना ही नहीं, वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं। लेकिन जब वह कप्तान बनें, तब वह इसके दावेदार नहीं थे। एक दिन बीच आईपीएल सत्र में अचानक उन्हें कप्तानी मिल गई थी। इसकी जानकारी खुद रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ इंस्टाग्राम लाइव में दी।

Lockdown 4.0 : स्टेडियम खोलने की छूट मिलने के बावजूद BCCI अभी नहीं शुरू करेगा Training Camp

सबसे कामयाब टीम है मुंबई इंडियंस

आईपीएल के खेले गए 12 सीजन में मुंबई इंडियंस ने चार बार 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब पर कब्जा जमाया है। लेकिन रोहित की कप्तानी से पहले खेले गए पांच आईपीएल में मुंबई इंडियंस एक बार भी खिताब नहीं जीती थी। मुंबई इंडियंस को यह चारों खिताब रोहित की कप्तानी में ही मिले हैं। जबकि उनसे पहले इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज भी संभाल चुके हैं।

2012 में सचिन ने छोड़ दी थी कप्तानी

2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ तो मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। रोहित ने बताया कि 2012 में सचिन ने स्पष्ट कर दिया कि अब वह कप्तानी नहीं करना चाहते। इसके बाद हरभजन सिंह को टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने हरभजन सिंह कप्तानी की और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया, लेकिन मुंबई इंडियंस फाइनल में नहीं पहुंच पाई। रोहित ने कहा कि इसके बावजूद 2013 में भज्जी को नहीं दोहराया गबया। वह नहीं जानते ऐसा क्यों हुआ।

रोहित को लगा अब उनकी बारी

जब यह स्पष्ट हो गया कि 2013 भज्जी को कप्तान नहीं बनाया जाएगा तो रोहित को लगा कि वह कप्तान बनेंगे। लेकिन इस साल मुंबई इंडियंस ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को ले आए और उन्हें कप्तान बना दिया। रोहित ने पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर खिलाड़ी का दिमाग पढ़ लेते थे। उनका तालमेल सबके साथ तालमेल काफी अच्छा था। हालांकि उन्होंने तुरंत ही टीम की कप्तानी छोड़ दी। इसकी वजह यह थी कि वह मुंबई के लिए खेले छह मैचों में सिर्फ 52 रन बना पाए थे। वह रन बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे।

अपनी Biopic में खुद अभिनय करने को तैयार हैं Virat Kohli, साथ में बताई अपनी इच्छा

पोंटिंग ने ही बताया कि वह बन रहे हैं कप्तान

रोहित शर्मा ने कहा कि अचानक बीच सत्र में आकर रिकी पोंटिंग ने उनसे कहा कि आप टीम को लीड करने जा रहे हैं। वह कप्तानी छोड़ रहे हैं। अब टीम आपको संभालनी है। रोहित ने बताया कि दरअसल 2013 में पोंटिंग को टीम में बतौर खिलाड़ी और कोच दोनों के तौर पर लाया गया था। रोहित ने कहा कि पोंटिंग में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह सबकुछ बहुत जल्दी समझ जाते थे और युवा खिलाड़ियों की बहुत मदद किया करते थे। वह हर खिलाड़ी की मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहा करते थे।