6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोरी बर्न्‍स ने शतक से दिया शतक का जवाब, पहले एशेज टेस्ट में ठोका शतक

एशेज सीरीज ( Ashes series ) के पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ( Rory Burns ) ने शानदार शतक जमाया।    

less than 1 minute read
Google source verification
Rory Burns

नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक बनाया। स्मिथ की 144 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 284 के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंच सका। जवाब में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने शतक का जवाब शतक से दिया था। बर्न्स ने एशेज में खेले अपने पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाकर रिकार्ड बना दिया है।

यहां मिलेगी Ind Vs WI मैच के टाइम टेबल की पूरी जानकारी, जानें कब कहां देख सकते हैं मैच

125 रन बनाकर नाबाद लौटे रोरी बर्न्स

पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ( rory burns ) अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 125 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे। बर्न्स ने 224 गेंदों में 14 चौकों की मदद से पहला टेस्‍ट शतक लगाया। एशेज के पहले ही टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाने वाले बर्न्स इंग्लैंड 10वें खिलाड़ी हैं। इससे पहले 84 रन उनका उच्चतम स्कोर था।

भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत आज से, फ्लोरिडा में खेला जाएगा पहला टी20 मैच

रोरी बर्न्स के शतक से इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

रोरी बर्न्स की 125 रन की पारी से एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर आ गई है। दूसरे दिन समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग