29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेलर ने संन्यास की चर्चाओं को खारिज किया

रॉस टेलर ने संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी मैं और क्रिकेट खेलकर बहुत कुछ सीखना चाहता हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 1 Jul 2021, 12:21 AM IST

ross_tailor.jpg

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) ने संन्यास लेने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह अभी भी खेल से प्यार करते हैं और बेहतर होने के लिए सीखना चाहते हैं। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 47 रनों की पारी खेलकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मिली आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका अदा की थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टेलर ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें:—मोहम्मद रिजवान अभी नहीं करना चाहते पाकिस्तानी टीम की कप्तानी

'अभी और क्रिकेट खेलना चाहता हूं'
टेलर ने कहा, ‘डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली जीत से हम खुद को विश्व चैंपियन कहलाने लायक बना सके लेकिन मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं। मैं अभी भी सीखना चाहता हूं और बेहतर बनना चाहता हूं, यह एक अच्छा साइन है। इस स्टेज पर मैं जितना हो सके क्रिकेट खेलना चाहता हूं।’

'अपने देश के लिए खेलना पसंद करता हूं'
टेलर ने कहा, ‘कीवी खिलाड़ी 34 या 35 साल की उम्र में संन्यास लेते हैं और जब मैं 37 वर्ष का हुआ तब मुझे समझ में आया कि वे ऐसा क्यों करते हैं। सभी सवाल करते हैं और उम्र को लेकर जवाब मांगते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल सकता हूं और अपने देश के लिए खेलना पसंद करता हूं।’

यह खबर भी पढ़ें:—कोहली सालभर में कमाते हैं करीब 200 करोड़, बॉक्सर मेवेदर ने एक दिन में कमाए थे 743 करोड़

रॉस टेलर का क्रिकेट कॅरियर
बात करें रॉस टेलर के क्रिकेट कॅरियर की तो उन्होंने 233 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 83.41 की स्ट्राइक रेट से 8581 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 181 नाबाद रहा है। टेलर ने 108 टेस्ट मैचों में 59.61 की स्ट्राइक रेट से 7564 रन बनाए हैं। 102 टी20 मैच खेलकर टेलर ने 1909 रन बनाए है। शतक और अर्धशतक की बात करें तो रॉस टेलर ने वनडे में 21 शतक और 51 अर्धशतक और टेस्ट में 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।