5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस दिग्गज बल्लेबाज की हुई वापसी, देखें प्लेइंग 11

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। फाफ डू प्लेसिस इस मैच में फिट हो गए हैं और उनकी दिल्ली की टीम में वापसी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 10, 2025

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का 24वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। चोट के कारण पिछले मुकाबले से बाहर रहे सलामी बल्लेबाज़ फाफ डू प्लेसिस इस मैच में वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी के चलते समीर रिज़वी को टीम से बाहर कर दिया गया है। फाफ के आने से केएल राहुल को एक बार फिर मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करनी पड़ सकती है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उनकी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।