11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs RCB: जीत की पटरी से तो RCB उतरी ही, इस तूफानी बल्लेबाज के नाम भी जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में फिल साल्ट को जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट किया, जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

2 min read
Google source verification
Phill Salt

फिल साल्ट (फोटो-IANS)

Phil Salt Unwanted Record in IPL: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के साथ हुई। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। साल्ट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इस मुकाबला में RR ने RCB पर शानदार जीत हासिल की।

पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बर आउट

फिल साल्ट अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। साल्ट को जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड पार्थिव पटेल (4) के नाम है। वहीं साल्ट, ड्वेन ब्रावो, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या को रवि बिश्नोई ने 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। विराट कोहली अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। उन्होंने 16 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 32 रन बनाए और रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

जोश हेजलवुड की वापसी नहीं रही शानदार

आरसीबी इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी। जोश हेजलवुड फिट होकर प्लेइंग इलेवन में लौटे और उन्हें जैकब डफी की जगह शामिल किया गया। उन्होंने 4 ओवर में 11 की इकॉनमी रेट से 44 रन खर्च किए, हालांकि वह 2 विकेट हासिल करने में सफल रही। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी एक बदलाव करते हुए तुषार देशपांडे को आराम दिया और बृजेश शर्मा को मौका दिया।

आईपीएल 2026 में आरसीबी 3 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। मैच की बात की जाए, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। 202 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में हासिल कर लिया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 76 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 81 रन की पारी खेली।