28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: शुभमन गिल फिर फ्लॉप, भारत को खल रही विदेशी धरती धमाल मचाने वाले इस टेस्ट स्पेशलिस्ट की कमी

IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उछाल भरी पिच पर गिल एक बार फिर असहज दिखाई दिए और 12 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

2 min read
Google source verification
shubman_gill.jpg

IND vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। सुपरस्‍पोर्ट पार्क की उछाल भरी पिच पर पहले टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल बेहद असहज नजर आए और टेस्‍ट में तीसरे नंबर पर एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 12 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके इस नंबर पर लगातार फेल होने के चलते भारतीय टेस्‍ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की कमी खल रही है, जिनको बाहर करने के बाद टीम मैनेजमेंट ने गिल को ये अहम जिम्‍मेदारी सौंपी थी।


शुभमन गिल टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर-3 पर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। गिल को जुलाई 2023 में ही वेस्टइंडीज के दौरे से नंबर-3 की महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्‍होंने इस नंबर पर अब तक चार टेस्ट पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्‍होंने 6, 10, 29* और 2 रन ही बनाए हैं। गिल के लगातार फ्लॉप होने के चलते टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस टेस्‍ट सीरीज के लिए सेलेक्‍टर्स ने पुजारा का चयन नहीं कर बड़ी चूक की है।

विदेश में खूब चलता है पुजारा का बल्‍ला

कुछ दिग्‍गजों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए अगर चेतेश्वर पुजारा चुने जाते तो टीम को मजबूती मिलती। पुजारा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहले भी धमाल मचा चुके हैं। पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट में 43.60 की एवरेज से 7195 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक भी निकले हैं।

केएल राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया था। उनका ये फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि टीम इंडिया के तीन विकेट काफी जल्दी गिर गए। इसके बाद कोहली और अय्यर ने पारी को थोड़ा संभाला, लेकिन चौथा विकेट गिरते ही लगातार विकेटों का पतन हुआ। इस दौरान केएल राहुल (70) ने एक छोर संभाले रखा और पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से भारत का स्‍कोर 8 विकेट के नुकसान पर 208 तक पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें : केएल राहुल के 70 रन किसी शतक से कम नहीं, सुनील गावस्‍कर ने की जमकर तारीफ