
SA vs NZ 2nd Semi Final: दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर भारत फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम खिताब से महज एक जीत दूर है। भारत का फाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब सवाल ये है कि भारत को किसके साथ फाइनल खेलने से फायदा होगा? आइये भारत के साथ इन दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक दो मैच खेले गए हैं। एक भारत ने तो एक न्यूजीलैंड ने जीता है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सन 2000 में केन्या की राजधानी नैरोबी में जीत दर्ज की थी। उस उस दौरान इस टूर्नामेंट को आईसीसी नॉकआउट के नाम से जाना जाता था। उस मैच को कीवी कीवी टीम ने चार विकेट जीता था।
वहीं, भारत ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को 44 रनों से शिकस्त दी है। अगर दोनों का वनडे रिकॉर्ड देखें तो अब तक कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 61 तो कीवियों ने 50 मुकाबले जीते हैं, जबकि 8 मैच बेनतीजा रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम शानदार फॉर्म में है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।
भारत और साउथ अफ्रीका के वनडे इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 51 तो भारत ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं, अगर साउथ अफ्रीका बनाम भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ंत पर नजर डालें तो दोनों के बीच कुल चार मैच खेले गए हैं और ये सभी मैच भारत ने जीते हैं।
इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अजेय है। अगर साउथ अफ्रीका की टीम लाहौर में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत के लिए फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ना फायदे का सौदा हो सकता है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, तबरेज़ शम्सी और टोनी डी ज़ोरज़ी।
विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्केबेंचजैकब डफी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन और नाथन स्मिथ।
Updated on:
5 Mar 2025, 3:28 PM IST
Published on:
5 Mar 2025, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.