5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: मैं झूठ नहीं बोलूंगा… चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल के बाद केएल राहुल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब दिया

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले केएल राहुल के प्रदर्शन पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन उन्‍होंने भारत की जीत में अहम प्रदर्शन करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। इसके साथ उन्‍होंने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Mar 2025, 12:42 PM IST

KL Rahul

KL Rahul

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले केएल राहुल के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए आलोचक उनकी जगह ऋषभ पंत को लाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्‍होंने जरुरत के समय शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। इसके साथ उन्‍होंने अपनी लगातार बदलती बल्लेबाजी स्थिति को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद है, लेकिन टीम की मांग के अनुसार उन्‍हें कोई भी भूमिका निभाने में कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले ऐसा ही हुआ, जहां इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें नंबर 6 पर उतारा गया, जबकि वह नंबर 5 पर काफी सफल रहे थे। नंबर-5 पोजीशन पर उन्‍होंने 31 पारियों में 56 से अधिक के औसत से 1299 रन बनाए हैं।

अब आदत हो गई है- केएल राहुल

केएल राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि हां, मुझे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद है, मेरा मतलब है कि मैं झूठ नहीं बोलूंगा। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी की शुरुआत करने और उस आक्रमण का सामना करने के बाद आप समझ सकते हैं कि रेड-बॉल क्रिकेट कितना कठिन है। मैंने वहां बल्लेबाजी की शुरुआत की और फिर यहां आकर मध्‍यक्रम में बल्लेबाजी करना थोड़ा अलग लगता है, लेकिन पिछले चार-पांच सालों में मैंने इसी तरह से सफेद गेंद का क्रिकेट खेला है। अब बल्लेबाजी क्रम बदलने की आदत हो गई है।

'बाउंड्री लगाने पर अधिक काम किया'

केएल ने कहा कि मैं क्रम में ऊपर-नीचे जाने का आदी हो गया हूं, इसलिए मुझे बीच में खेलने का मौका मिलने से खुशी होती है और मुझे जो भी भूमिका दी जाती है, मुझे लगता है कि इससे मुझे अपने खेल को और बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली है। पिछले एक साल में मुझे बाउंड्री लगाने पर और अधिक काम करना पड़ा है, क्योंकि श्रीलंका में खेले गए आखिरी वनडे में मैंने नंबर 6 पर बल्लेबाजी की थी। इसलिए मुझे पता था कि मैं यहीं बल्लेबाजी करूंगा।

यह भी पढ़ें : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, 'चेज मास्टर' कोहली ने बनाए ये 5 कीर्तिमान

केएल के वनडे खेलने पर उठाए जाते रहे हैं सवाल

बता दें कि कई बार सवाल उठाए गए हैं कि क्या राहुल वनडे टीम में फिट होंगे और हर बार उन्होंने अपने आलोचकों को गलत साबित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि कप्तान रोहित शर्मा उनका किस तरह से समर्थन कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, मेरा मतलब है कि 2020 से मैं नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहा हूं और कई बार लोग भूल जाते हैं कि मैं यहीं बल्लेबाजी कर रहा हूं।