14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर लुटेरों का हमला, टीम होटल के बाहर गन पॉइंट पर फोन और बैग लूटा

एसए20 लीग खेल रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर फैबियन एलन से गन पॉइंट पर टीम होटल के बाहर बैग और फोन लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने एलन पर टीम होटल के बाहर हमला कर फोन और बैग लूट लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
fabian-allen.jpg

एसए20 लीग खेल रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर फैबियन एलन से गन पॉइंट पर टीम होटल के बाहर बैग और फोन लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये घटना जोहान्‍सबर्ग में टीम होटल के बाहर हुई, जहां लुटेरों ने अचानक हमला करते हुए फैबियन एलन को गन पॉइंट पर ले लिया और उनसे जबरदस्‍ती करते हुए फोन और बैग लूट लिया। इस घटना के बाद एसए20 में हिस्‍सा लेने वाले क्रिकेटरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि 28 वर्षीय ऑलराउंडर फैबियन एलन जमैका के रहने वाले हैं और एसए20 में पार्ल रॉयल्‍स फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी एसए20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज के सूत्रों ने इस घटना की पुष्टि की है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक सूत्र ने बताया कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विंडीज बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि हमारे हेड कोच आंद्रे कोली ने फैबियन से संपर्क किया है। वह ठीक हैं।

घटना से हर कोई हैरान

बता दें कि हाल में एसए20 क्रिकेटरों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मामले में ये दूसरी घटना है। लीग का दूसरा सीजन प्लेऑफ में पहुंच चुका है। पार्ल रॉयल्स क्वॉलीफायर 1 के बाद 7 फरवरी को एलिमिनेटर खेलेगी और एसए20 का फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। क्रिकेटर के साथ हुई इस घटना से सभी हैरान हैं। आमतौर पर किसी खिलाड़ी के साथ इस तरह की घटनाएं नहीं होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग