27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की मदद के बाद जरूरतमंदों के लिए आगे आए सचिन, 5000 गरीबों को दिया एक महीने का राशन

Sachin Tendulkar ने Coronavirus के कारण लॉकडाउन में दो वक्त के भोजन के लिए जूझ रहे 5,000 गरीबों के लिए एक महीने के राशन का इंतजाम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 10 Apr 2020, 7:13 PM IST

sachin tendulkar

sachin tendulkar

मुंबई : क्रिकेट की दुनिया में 'गॉड आफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इस समय क्रिकेट के मैदान से बाहर जीवन के वास्तविक मैदान पर जैसी पारी खेल रहे हैं, उसमें उन्हें भगवान नहीं तो मसीहा पक्का कहा जा सकता है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ सरकार की मदद करने वाले देश के सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार दोनों को 25-25 लाख रुपए की राशि मुहैया कराई थी। अब वह पांच हजार गरीब-जरूरतमंद लोगों के एक महीने के राशन के लिए आगे आए हैं।

बॉल टेम्परिंग विवाद पर गोल्ड का बड़ा खुलासा, पहले से ही कंट्रोल से बाहर थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

एक एनजीओ के साथ मिलकर कर रहे हैं काम

सचिन तेंदुलकर अब एक एनजीओ के साथ मिलकर गरीब-जरूरतमंदों के लिए आगे आए हैं। सचिन ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में दो वक्त के भोजन के लिए जूझ रहे पांच हजार गरीबों के लिए एक महीने के राशन का इंतजाम करने के लिए एक संस्था को सहायतार्थ राशि दी है। इस संस्था ने इसके लिए सचिन का शुक्रिया अदा किया है। यह संस्था मुंबई के शिवाजी नगर और कोविंदी क्षेत्र के लोगों की मदद कर रही है।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ बोले, विराट कोहली से पंगा पड़ता है महंगा

संस्था ने किया सचिन का शुक्रिया अदा

सचिन के इस कार्य की सराहना करते हुए एनजीओ ने ट्वीट कर उनका शुक्रिया अदा किया है और लिखा- धन्यवाद, सचिन तेंदुलकर आगे आकर अपनालया की मदद करने के लिए और उन सबकी मदद करने के लिए जो इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आप एक महीने के लिए 5 हजार लोगों के राशन का इंतजाम करने के लिए आगे आए। ऐसे और भी कई लोग हैं जिनको सहायता की जरूरत है। उनके इस ट्वीट के जवाब में सचिन ने एनजीओ को शुक्रिया कहा और कहा कि उनकी शुभकामनाएं आपके साथ है। मुश्किल की घड़ी में ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहिए। आप ऐसे ही अपना काम करते रहें।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग