27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ बोले, विराट कोहली से पंगा पड़ता है महंगा

Rashid Latif ने कहा कि कोहली पाकिस्तान के मियांदाद, विंडीज के रिचर्ड्स और भारत के गावस्कर की तरह के खिलाड़ी हैं, जिनसे पंगा हमेशा महंगा पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 9 Apr 2020, 6:36 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) भी इन दिनों लॉकडाउन में घर पर हैं और अपने प्रशंसकों से रू-ब-रू होने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए यू-ट्यूब वीडियो में कहा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनसे उलझना काफी महंगा पड़ता है। उन्हीं में से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हैं।

लॉकडाउन में डीडी स्पोर्ट्स दिखा रहा है टीम इंडिया के पुराने मैच, बीसीसीआई ने नहीं लिया एक भी पैसा

2014 के टेस्ट सीरीज का दिया हवाला

राशिद लतीफ ने 2014 में आस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई उस टेस्ट सीरीज का हवाला दिया, जिसमें विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी दो टेस्ट के बाद अचानक कप्तानी से संन्यास की घोषणा कर दी थी और मजबूरी में विराट कोहली को कप्तानी संभालनी पड़ी थी। इस सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया हार गई थी, लेकिन 364 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान कोहली टीम इंडिया को जीत के काफी करीब ले आए थे। इस मैच में कोहली ने बतौर कप्तान 141 रन बनाए थे, जबकि पहली पारी में 115 रनों का योगदान दिया था।

जॉनसन को स्लेजिंग करना पड़ा था भारी

लतीफ ने याद दिलाते हुए कहा कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज, खासकर मिशेल जॉनसन कोहली को लगातार निशाना बना रहे थे और स्लेजिंग कर रहे थे। लतीफ ने कहा कि 2014 सीरीज में जब धोनी ने दो टेस्ट मैचों के बाद अचानक बीच सीरीज में संन्यास ले लिया था, तब एक टेस्ट मैच बचा था। इसमें विराट कोहली ने दो शतक बनाए थे। इस मैच में जॉनसन कोहली को परेशान कर रहे थे और दोनों के बीच ठीकठाक गालियां चल रही थीं। आप जब क्लिप को देखेंगे तो समझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि तब भी कोहली की प्रतिक्रिया रक्षात्मक नहीं थी।

रोहित युवा खिलाड़ियों से करते रहते हैं बात, पंत को लेकर मीडिया और प्रशंसकों पर भड़के

इन खिलाड़ियों से पंगा नहीं ले सकते

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि क्रिकेट इतिहास में कुछ क्रिकेटर खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनसे आप पंगा नहीं ले सकते। हमारे पास जावेद मियांदाद थे। इनके अलावा वेस्टइंडीज के विवियन रिचडर्स और भारत के सुनील गावस्कर ऐसे ही खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं और अब विराट कोहली ऐसे ही खिलाड़ी हैं। उन्होंने कोहली का एक और उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में विंडीज और भारत के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में भी कोहली ने तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स के नोटबुक सेलिब्रेशन का आक्रमक जवाब दिया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग