3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WORLD CUP 2011 के फाइनल में सचिन ने सहवाग को नहीं देखने दिया था मैच, तभी जीत पाया था भारत

एक टॉक शो के दौरान वीरेंदर सहवाग ने वर्ल्ड कप 2011 और सचिन तेंदुलकर से जुड़ी कई रोचक बातों की चर्चा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 10 Jun 2018, 11:19 AM IST

Indian Cricket team in 2011 world cup

WORLD CUP 2011 के फाइनल में सचिन ने सहवाग को नहीं देखने दिया था मैच, तभी जीत पाया था भारत

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंका को धूल चटा दी थी। वर्ल्ड कप की जीत से जुड़े कई बड़े खुलासे पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने एक टॉक शो पर किए। इस टॉक शो में वीरेंदर ने बताया कि क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर ने उन्हें यह मैच नहीं देखने दिया था और ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलने से रोक लिया था। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी पर उतरने के राज पर से भी पर्दा उठाया। आइये आपको ले चलते हैं 2011 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के ड्रेसिंग रूम में।


सचिन ने सहवाग को बनाया था बंधक
यह किस्सा 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल का है। सहवाग ने बताया जब गंभीर और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, मैं और सचिन ड्रेसिंग रूम में एक साथ बैठे थे, मैं जैसे ही उठने लगा सचिन ने मुझे बैठा दिया और तुरंत चौका लग गया और हम दोनों फिर बात करने लगे। कुछ देर बाद मैंने फिर उठना चाहा तो फिर चौका लग गया, इसपर 'भाजी' ने पुरे मैच के लिए मुझे बैठाए ही रखा। यह पूरा मैच वीरेंदर सहवाग इस कारण नहीं देख पाए थे।


धोनी को पहले बल्लेबाजी पर उतरने को सचिन ने कहा
सहवाग ने बताया कि जब हम दोनों बैठे हुए थे तभी धोनी बाथरूम के लिए ड्रेसिंग रूम आए। सचिन 'भाजी' ने उनसे कहा कि अगर राइट हैंड बैट्समैन आउट हो तो तुम जाना और अगर लेफ्ट हैंड हो तो युवराज सिंह को भेजना। यह सुनकर धोनी ने हामी भरी और ड्रेसिंग रूम से चले गए। उस समय गौतम गंभीर और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे।जल्द ही विराट आउट हुए और महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतरे, आगे जो है वह इतिहास है। धोनी ने गंभीर और युवराज के साथ शानदार पार्टनरशिप करते हुए भारत को जीत दिलाई।


भगवान के सामने हाथ जोड़े बैठे थे सचिन
सहवाग ने एक और किस्सा सुनाया, उन्होंने बताया कि जब वह और सचिन ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे उस समय पुरे टाइम सचिन 'भाजी' ने अपना ट्रंक यानी बक्सा खोला हुआ था और हाथ जोड़ कर बैठे हुए थे। सचिन के उस ट्रंक में भगवानों की तस्वीरें थी। सहवाग को अन्धविश्वास से दूर रहने कि शिक्षा देने वाले सचिन उस दिन कुछ भी करने को तैयार थे। यहां तक उन्होंने ना ही खुद मैच देखा और ना ही वीरेंदर सहवाग को मैच देखने दिया। बता दें कि इस मैच में सचिन और सहवाग ने जल्द ही अपने विकेट गंवा दिए थे। सहवाग ने इस टॉक शो में और भी रोचक बाते बताईं। हम आपको फिर कभी उन बातों से रूबरू कराएंगे।