31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे सचिन तेंदुलकर, कुछ दिन घर पर रहेंगेे क्वारंटीन

सचिन को 2 अप्रेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने अपने फैंस और मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहते हुए ट्वीट किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 8 Apr 2021, 8:17 PM IST

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वे होम क्वारंटीन हो गए थे। हालांकि 5 दिन बाद ही उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सचिन ने खुद अस्पताल में भर्ती होने की बात सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताई थी। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी भी ट्वीट कर दी। हालांकि अभी वे कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे। बता दें कि सचिन को 2 अप्रेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने अपने फैंस और मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहते हुए ट्वीट किया।

मेडिकल स्टाफ का ऋणी
सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह अस्पताल से घर लौट आए हैं और कुछ दिन घर पर ही होम क्वारंटीन रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने फैंस की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि वे मेडिकल स्टाफ के भी ऋणी हैं,जो पिछले वर्ष से भी अधिक पूरी लगन के साथ कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। बता दें कि सचिन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार के दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था। हालांकि उनके परिवार के बाकी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

यह भी पढ़ें— जब मैच के बीच में सचिन ने सहवाग को दी थी धमकी...इस बार सिक्सर मारा तो बल्ले से पीटूंगा

किया था ट्वीट 'जल्द ठीक होकर लौट आऊंगा'
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 2 अप्रेल को ट्वीट करते हुए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि कि वे जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। साथ ही सचिन ने 2011 वर्ल्ड कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और खिलाड़ियों को बधाई भी दी थी।

यह भी पढ़ें— सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में बनाया था अपना पहला CV, जानिए सीवी की दिलचस्प बातें

रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के बाद पाए गए थे कोरोना संक्रमित
बता दें कि सचिन ने पिछले दिनों रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसके बाद पेवे 27 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सचिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस सीरीज में खेलने गए तीन और भारतीय खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान शामिल थे। ये तीनों प्लेयर होम क्वारंटीन हो गए थे। वहीं सचिन को 5 दिन बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने की हिदायत भी दी थी।