2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में एक बॉलर डालेगा 5 ओवर और इम्पैक्ट प्लेयर नियम होगा खत्म? ‘क्रिकेट के भगवान’ ने BCCI को दी नसीहत

Sachin Tendulkar Wants Lost of IPL Rule Change: इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजों की बदतर हालत देख क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कई नियमों को बदलने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification
Jason Holder and Virat Kohli IPL 2026 RCB vs GT

कोहली को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए जैसन होल्डर (फोटो- IANS)

IPL Rule Change Suggestion: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 72 छक्के मार दिए। आज तक आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज ने इतने छक्के नहीं मारे। क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम, युवराज सिंह, एडम गिलक्रिस्ट, शाहिद अफरीदी और यूसुफ पठान जैसे सिक्स हिटिंग मशीन इस लीग में खेल चुके हैं, लेकिन वे भी कभी एक सीजन में 60 छक्कों के आंकड़े को नहीं छू सके। इस सीजन जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों को भी जमकर मार पड़ी। इनकी हालत को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में कई बड़े बदलाव की सलाह दी है।

सचिन को पसंद नहीं ये नियम

एक अवॉर्ड शो में बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा, "इम्पैक्ट प्लेयर नियम का फैन मैं कभी नहीं रहा हूं। मुझे लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर को खत्म करने की जरूरत है।" सचिन ने आगे बताया कि जब आप टी20 फॉर्मेट में सिर्फ 20 ओवर खेलते हैं और उसमें भी आप अपने लाइन-अप में एक और अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल कर लेते हैं, जहां गेंदबाज पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। यही चीज मुझे असंतुलित लगती है। बैटिंग फ्रेंडली पिच पर इस नियम ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच का अंतर और बढ़ा दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने इसके अलावा एक और नियम को बदलने की बात कही। उन्होंने बताया कि पावरप्ले के नियम को भी बदलना चाहिए। मास्टर ब्लास्टर के हिसाब से टी20 क्रिकेट में 2 पावरप्ले होने चाहिए। पहला पावरप्ले 1-4 ओवर के बीच और दूसरा पावरप्ले गेंदबाजी टीम का कप्तान तय करे कि उसे कब इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा, "फील्ड रिस्ट्रिक्शन वाले छह ओवर के पावरप्ले में सर्कल के बाहर सिर्फ दो फील्डर्स को ही रहने की इजाजत होती है। पहले चार ओवर बैटर्स के पावरप्ले के तौर पर हों, जिसमें फील्ड रिस्ट्रिक्शन भी वही हों। इसके बाद बाकी दो पावरप्ले ओवर फील्डिंग कप्तान को तय करने चाहिए कि वह कब लेना चाहता है।"

इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने एक ऐसा नियम लाने की सलाह दी, जो अगर लागू हुआ तो क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव होगा। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि टी20 में एक गेंदबाज 4 ओवर फेंक सकता है, लेकिन अगर उस मैच में कोई गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा है तो क्यों न उसे 5 ओवर फेंकने का मौका मिले। आपको बता दें कि अगर इस सुझाव पर बीसीसीआई काम करता है और बदलाव करता है तो आईपीएल की घट रही लोकप्रियता फिर से बढ़ सकती है।