3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सचिन से मिले थे इंजमाम के बेटे, कह दी थी यह दिल छू लेने वाली बात

टॉक शो में सचिन और सहवाग ने ऑन कैमरा बातों ही बातों में कई दिल में दबे 'राज ' खोल दिए ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Jun 2018, 4:27 PM IST

sachin sehwag

जब सचिन से मिले थे इंजमाम के बेटे, कह दी थी यह दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली। सचिन और सहवाग एक बार फिर एक साथ एक ही पिच पर दिखें मौक़ा था एक टॉक शो का जहां दोनों ने अपने दिल और दिमाग में दबी बहुत सी खट्टी -मिठ्ठी यादों को फिर से याद किया । सचिन ने सहवाग से जुडी कई ऐसी बातें बताई जिन्हे कभी कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किया गया था, बदले में आज-कल ट्विटर पर अपनी गजब के सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने टॉक शो को फाफी दिलचस्प बना दिया। सहवाग ने भीं ढेर सारी बातें सचिन के साथ और सचिन के बारे में बतायी । सहवाग और सचिन नॉन स्टॉप बस बातें करते गए, बातों बातों में उन्होंने अपनी पहली मुलाकात का भी किस्सा सुनाया।

जब क्रिकेट के भगवान खुद प्रसाद लेकर प्रकट हुए
सहवाग ने शो में कई बार सचिन को क्रिकेट का भगवान कह कर बुलाया और हर बार सचिन झेंप ने भी सहवाग को अपना प्यार दिखाया । इसके पहले सचिन जब आये तो साथ में दो केले साथ लेकर आये उन्होंने साथ ही यह बताया की पहले शर्मीले से सहवाग ड्रेसिंग रूम में कुछ भी बोलते थे,और इतना बोलते थे कि सचिन पक जाते थे इसलिए हमेशा सचिन उन्हें खाने को केला दिया करते थे । आज केला देने का कारन भी बताया कि कमसे कम जब तक वो केला खाते रहेंगे तब तक तो चुप रहेंगे । दोनों की बातों से दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है पता चल रही थी ।

इंजमाम के बेटे ने बताया था खुद को सचिन फैन
दोनों ने पकिस्तान से जुडी भी कई बातें साझा किए उन्होंने बताया कैसे पाकिस्तान के दौरे पर लाहौर में पाकिस्तान की टीम के प्रैक्टिक्स करने के बाद भारतीय टीम नेट प्रैक्टिस शुरू करने वाली थी । इस बीच इंजमाम सचिन के पास अपने बेटे को लेकर आए और कहा कि 'ये लड़का भले ही मेरा बेटा हो, लेकिन क्रिकेट में यह अपका फैन है '। सचिन को इंजमाम की बात सुनकर काफी अच्छा लगा था बाद में उन्होंने थोड़ा वक्त इंजमाम के बेटे के साथ भी बिताया।

टीम इंडिया से जुड़े साथी खिलाड़ियों में जिनकी जो भी बातें उन्हें याद आई वो उनके बारे में सब कुछ बोलते गए धोनी की कप्तानी के बारे में भी सहवाग ने खुल कर अपने विचार रखें , उन्होंने बताया सचिन, द्रविड़, गांगुली और लक्ष्मण जैसे महान सीनियर खिलाड़िओं के कारण ही भारत को गौतम, धोनी और सहवाग जैसे खिलाड़ी मिल पाए ।

दोनों ने शो में खूब मस्ती कि और दर्शकों ने भी टॉक शो को काफी पसंद किया है यूट्यूब पर इस मस्ती भरे इंटरव्यू को अभी तक लगभग 7.5 मिलिंयन लोग देख चुके हैं ।