24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहिबजादा फरहान का बड़ा कारनामा, टी20 वर्ल्डकप 2026 में जड़े इतने छक्के

Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान ने मंगलवार को पल्लेकेले में इतिहास रच दिया और टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उनकी 45 गेंदों में 63 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 164/9 का स्कोर खड़ा किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saksham Agrawal

Feb 24, 2026

Sahibzada Farhan highest six hitter in a season of t20 world cup

टी20 विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी बने साहिबजादा फरहान (Image: ANI)

Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान ने मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फरहान ने इस उपलब्धि के साथ मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2021 विश्व कप में 12 छक्के लगाए थे। इस टूर्नामेंट में फरहान के नाम अब 13 छक्के दर्ज हो चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ फरहान ने अपनी लय बनाए रखी और अकेले भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 45 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। एक ओर से विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन फरहान डटे रहे। उन्होंने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 और फखर जमान के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शादाब खान ने डेथ में 11 गेंदों में तेजतर्रार 23 रन जोड़कर पाकिस्तान को 20 ओवर में 164/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी, इंग्लैंड की शुरुआत खराब

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। फरहान की आक्रामक पारी की बदौलत पाकिस्तान एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। शाहीन शाह अफरीदी ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को शून्य पर आउट कर इंग्लैंड को झटका दिया। इसके बाद जोस बटलर भी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेकब बेथेल भी 8 रन पर शाहीन का शिकार बने, और टॉम बैंटन 2 रन पर आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड ने 58 रन के भीतर अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए और टीम मुश्किल में पड़ गई। 10 ओवर पूरे होते-होते इंग्लैंड का स्कोर 82/4 था, जहां हैरी ब्रुक 57 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए एकमात्र उम्मीद की किरण बने हुए हैं। शाहीन ने अब तक 3 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को मैच एकतरफा नहीं बनाने दिया।