24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबर ने फिर कटाई नाक! साहिबजादा-शाबाद की बदौलत पाकिस्तान ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए हैं।

2 min read
Google source verification
बाबर और फरहान (फोटो- IANS)

बाबर और फरहान (फोटो- IANS)

England vs Pakistan: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने हैं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, शादाब खान ने आखिर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में अहम भूमिका निभाई।

बाबर-सलमान फिर रहे फ्लॉप

इस दौरान कप्तान सलमान आगा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए, तो पूर्व कप्तान बाबर आज़म ने भी निराश किया और 24 गेंदों में 25 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 104 रहा, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी कमजोर माना जाता है। वह लगातार तेज गति से रन बनाने के लिए जूझते नजर आए और इस मुकाबले में भी उनका यही हाल देखने को मिला।

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने पारी की शुरुआत की। अयूब एक बार फिर बल्ले से निराश करते हुए पवेलियन लौटे और 7 गेंदों में सिर्फ 7 रन बना सके। इसके बाद सलमान आगा भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। फरहान को बाबर आज़म का साथ मिला, लेकिन बाबर ने काफी धीमी गति से बल्लेबाजी की। 11वें ओवर में बाबर 25 रन बनाकर आउट हो गए, उन्होंने सिर्फ दो चौके लगाए। इसके बाद 16वें ओवर में साहिबजादा फरहान (45 गेंद, 63 रन) पवेलियन लौटे, जिन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

शाबाद ने

आखिर में शादाब खान ने 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान की टीम 164 रन तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए लियम डॉसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 सफलता मिली। आदिल राशिद ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान का सुपर 8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे उन्हें 1 अंक मिला था, जबकि इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर 2 अंक हासिल किए थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर, अगर इंग्लैंड जीत हासिल करता है तो उनके लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो जाएगी।