24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर सलमान आगा ने भरी हुंकार, बताई अपनी सबसे बड़ी ताकत

ENG vs PAK, Super 8 Match: पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

2 min read
Google source verification
Salman Agha tactical blunder

पाकिस्‍तान टीम के कप्तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs Pakistan Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने सुपर 8 के पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को मात दी थी, तो पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था और उसे न्यूजीलैंड के साथ 1-1 अंक बांटने पड़े थे।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है, लेकिन इस बार पाकिस्तान की बॉलिंग और खास तौर पर स्पिन अटैक को काफी बेहतर माना जा रहा है। सलमान अगा ने टॉस के समय इंग्लैंड को यह बताने की कोशिश भी की कि उनकी स्पिन अटैक काफी मजबूत है।

सलमान अगा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ की जगह शाहीन अफरीदी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। वहीं दूसरी ओर, श्रीलंका को बुरी तरह हराकर सुपर 8 का आगाज करने वाली इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतरेगी।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा और उस्मान तारिक।

टॉस जीतने के बाद सलमान आगा ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और हम अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं और फिर उसे डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। यह पल्लेकल में टूर्नामेंट का हमारा पहला गेम है, लेकिन हम अपना ज़्यादातर क्रिकेट कोलंबो में खेल रहे हैं। आप कहीं भी जाएं, कंडीशन के हिसाब से एडजस्ट करना ज़रूरी है, और कुछ दिन पहले वापस आने के बाद हमें यह जल्दी करना पड़ा। इसके बावजूद, पूरे श्रीलंका में कंडीशन आम तौर पर एक जैसी होती हैं, इसलिए हम जानते हैं कि आज क्या उम्मीद करनी है। बारिश से रद्द हुए गेम से, फहीम बाहर हो गए और शाहीन टीम में वापस आ गए। हमारे पास एक मज़बूत स्पिन अटैक है, लेकिन हमारी फास्ट बॉलिंग भी उतनी ही अच्छी है। सिचुएशन के हिसाब से, मैं कोई भी रास्ता चुन सकता हूं। कैप्तान के तौर पर यह मेरा पहला ICC टूर्नामेंट है, यह ज़ाहिर तौर पर एक ज़िम्मेदारी है"