नई दिल्ली। 25 साल पहले वर्ष 1997 में श्रीलंका के अकेले खिलाड़ी सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने पूरी टीम इंडिया (Team India) को धराशाही कर दिया था। 225 रन का पीछा करते हुए इस मैच में जयसूर्या ने अकेले 120 गेंदों में 151 रन बना डाले थे, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। जयसूर्या द्वारा की गई कुटाई को भारतीय गेंदबाज 25 साल बाद भी नहीं भुला पाए हैं।