बता दें कि शुक्रवार को बारिश के कारण 14 ओवर के किए गए मैच में आरसीबी ने सिर्फ 95 रन पर 9 विकेट खो दिए और पंजाब किंग्स ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में नेहाल वडेरा ने सिर्फ 19 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स को सीजन की पांचवीं जीत मिली, जबकि आरसीबी अब तक अपने घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है।