6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन का बड़ा खुलासा: वर्ल्ड कप से पहले खुद को किया था कमरे में कैद, सोशल मीडिया और फोन भी कर दिया था बंद!

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन ने अपनी सफलता के पीछे का चौंकाने वाला राज खोला है। सेमीफाइनल के स्टार संजू ने बताया कि कैसे उन्होंने टूर्नामेंट से पहले खुद को दुनिया से अलग कर लिया था। जानिए क्यों संजू ने अपने आप को कमरे में कैद किया और सोशल मीडिया फोन भी बंद कर दिया था...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 06, 2026

Sanju Samson interview T20 World Cup 2026 , Sanju Samson 89 vs England semi final , Sanju Samson struggle story Hindi , Why Sanju Samson left social media , India vs New Zealand T20 World Cup Final , Sanju Samson success secret sanju samson reveals mental struggle and isolation before t20 world cup

संजू सैमसन (photo - IANS)

Sanju Samson, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी किस्मत को पूरी तरह बदल दिया है। जब टीम इंडिया को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब संजू एक संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में लगातार दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता। हालांकि वह 97* और 89 रनों की पारियों के साथ अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इन पारियों ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

शुरुआत में नहीं थे प्लेइंग XI का हिस्सा

हैरानी की बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू भारतीय प्लेइंग इलेवन की योजनाओं में दूर-दूर तक नहीं थे। लेकिन कुछ ही मैचों के भीतर, उन्होंने खुद को भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में साबित कर दिया।

मानसिक दबाव में थे संजू

संजू ने स्वीकार किया कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले का समय उनके लिए मानसिक रूप से काफी कठिन था। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान वह टीम में जगह बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से उन पर दबाव बढ़ गया था।

'मैं वर्ल्ड कप जिताना चाहता था'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू ने कहा, 'हां, वह समय मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था। मैं देश के लिए योगदान देना चाहता था और वर्ल्ड कप जिताना चाहता था। लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में मैं शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था। इस फॉर्मेट में कभी-कभी दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। मुझे खेल का सम्मान करना था और अपनी बेसिक (बुनियादी) चीजों पर वापस लौटना था। शुक्र है कि वह मेहनत काम आई।'

'मैंने अपना फोन बंद कर दिया था'

संजू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने करीबी लोगों को दिया और बताया कि कैसे उन्होंने बाहरी शोर और सोशल मीडिया से दूरी बनाई। उन्होंने आगे कहा, 'जब मुश्किल वक्त चल रहा था, तब मेरे करीबी और जिन्हें मैं प्यार करता हूं, वे मेरे साथ थे। मैंने अपनी सारी खिड़कियां बंद कर ली थीं और अपना फोन भी बंद कर दिया था। मैं सोशल मीडिया से दूर हो गया था और आज भी दूर हूं। कम शोर और लोगों से कम बातचीत की वजह से मुझे सही दिशा में ध्यान लगाने में मदद मिली। मैं आज जिस मुकाम पर हूं, उससे बहुत खुश हूं।'