इस भारतीय खिलाड़ी की वजह से हारा पाकिस्तान -
जी हां! सरफ़राज़ ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा " हमारी शुरुआत अच्छी नही थी। हमने शुरुआत के पांच ओवर में ही दो विकेट खो दिए। हमने बीच के ओवर में अपनी लय हासिल करने की कोशिश की, लेकिन हमने बीच के ओवर में फिर से विकेट खो दिए थे। बल्लेबाजों ने ख़राब शॉट खेले। कुछ विकेट बेहद साधारण तरह से खो दिए। बाबर आज़म को छोड़कर सभी बल्लेबाज़ अपनी गलती की वजह से आउट हुए। भारत के खिलाफ हमने दो स्पिनर्स के लिए खुद को तैयार किया था, लेकिन तीसरे स्पिनर्स ने हमे काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया। ये हमारे लिए एक सबक है। हम आगे बेहतर हो कर आएँगे।" तीसरे स्पिनर से सरफ़राज़ का मतलब था केदार जाधव। जाधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। जाधव ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 23 रन देखर तीन विकेट झटके।